{"_id":"6a3ec02506dc86c16206fa1d","slug":"family-members-create-ruckus-over-womans-death-etawah-news-c-216-1-etw1002-145052-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो 34::::अस्पताल के बाहर परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
इटावा। भरथना रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जांच शुरू की है।
औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी सुषमा देवी (60) बुधवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हालत गंभीर होने पर गुरुवार को उन्हें इटावा के भरथना रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। पुत्र शिवपाल ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने मां की हालत में सुधार होने का भरोसा दिया था और उपचार जारी रखने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक मां की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान ही मां ने दम तोड़ दिया।
आरोप है कि मां की मौत होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल इसकी जानकारी नहीं दी। मामले को दबाने के लिए मृतका को दूसरे अस्पताल रेफर करने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत के संबंध में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।