{"_id":"572a4faf4f1c1b51795cd952","slug":"facebook-and-whatsapp-kick-leaders-engaged-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस बुक और व्हाट्सएप में लगे नेताओं को लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस बुक और व्हाट्सएप में लगे नेताओं को लताड़
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 05 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
साइकिल चलाते पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी साइकिल यात्रा के तहत प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में 10 किमी साइकिल चलाई और क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने फेस बुक, ट्विटर और व्हाट्सएप तक सीमित रहने वाले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जमकर लताड़ लगाई।
श्री यादव ने ऐसे पार्टी जनों को निशाने पर लिया, जो आराम तलब और खुदगर्ज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता की सेवा सिर्फ फेस बुक और व्हाट्सएप पर कर रहे हैं। ऐसे लोग खुद अपनी फोटो और फर्जी स्टेटस डालकर वाहवाही कराने में लगे हैं, जबकि उन्हें सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रचार- प्रसार में जुटना चाहिए। यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एसी की हवा और लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर अब साइकिल से लोगों के द्वार-द्वार पहुंचें, क्योंकि 2017 में फिर से सरकार को लाना है।
श्री यादव ने कस्बे के प्रभु मैरिज होम से जब साइकिल यात्रा आरंभ की तो हजारों कार्यकर्ता और युवा उनके साथ हुजूम में मौजूद रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे काफिले में सपाई झंडे और लाल टोपियां ही नजर आती रहीं। इसके साथ ही पार्टी के नारे गूंजते रहे। यादव जसवंतनगर से लुधपुरा, सिसहॉट, तमेरी, तमेरा, राजपुर, जुगौरा और नहर किनारे के कई गांवों में पहुंचे, जहां लोगों से सीधा संवाद किया। इसके बाद बलरई स्थित बीएसटी स्कूल पर साइकिल यात्रा का समापन किया।
विज्ञापन
पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ सदर विधायक रघुराज शाक्य, प्रोफेसर ब्रजेश चंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, महावीर सिंह यादव, दर्जा प्राप्त मंत्री विश्राम सिंह यादव ,विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामनरेश यादव, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सभासद राजीव यादव, वेदव्रत गुप्ता, मोहम्मद अहसान, अरविंद्र बघेल, अनिल प्रताप सिंह यादव, छात्रसभा जिला अध्यक्ष खन्ना यादव, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, बल्लू यादव, राजपाल सिंह यादव, भुजवीर सिंह यादव, कप्तान सिंह यादव, शिवकांत जैन, सुभाष गुप्ता, मोहम्मद जहीर, प्रधान राजकुमार, हनुमंत सिंह, आदि भी रहे।
नौकरी मिली न रुपये, मोदी ने पूरे नहीं किए वादे: शिवपाल-साइकिल यात्रा के दौरान पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। कहा कि श्री मोदी ने हर नौजवान को नौकरी देने, काला धन वापस लाकर हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपये आने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद से अब तक न तो किसी नौजवान को नौकरी मिली और न रुपये पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश के थानों और तहसीलों की कार्यप्रणाली पर तीखी टिप्पणी की। वह बोले हमारी सरकार ने जनता से किए वादे पूरे कर प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा कर दिया, लेकिन थानों और तहसीलों को दुरुस्त नहीं किया जा सका। भ्रष्ट और कामचोर अफसर जनता का काम करने में अड़ंगे लगा रहे हैं। इन्हें आगामी महीनों में लाइन पर लाने का काम सरकार अब कड़ाई से करेगी।
यादव ने सपा सरकार के विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। बंबा और नहरों में जहां टेल तक पानी पहुंचा कर किसानों को सुविधा दी गई है। वहीं बिना किसी भेदभाव के सभी जाति धर्मों से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं दी हैं। उन्होंने सपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है, जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और चुनाव पूर्व जो वादा किया था, उसे दो वर्ष में ही पूरा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला प्रदेश है, जहां पढ़ाई और दवाई पूरी तरह मुफ्त है, यदि गंभीर बीमारी के लिए कोई विदेश भी जाना चाहे तो तब भी सरकार आर्थिक मदद करेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में गंभीर बीमारियों में कैंसर, किडनी, लीवर जैसी बीमारियों का इलाज भी मुफ्त हो रहा है। निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि आगरा से लखनऊ होते हुए बलिया तक जाने के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण सरकार करवा रही है, जिससे अब महज ढाई घंटे में दिल्ली तक सफर संभव होगा।