फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Exhibition of new books at the Government District Library

Etawah News: राजकीय जिला पुस्तकालय में लगी नई पुस्तकों की प्रदर्शनी

Mon, 20 Jul 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of new books at the Government District Library
इटावा। राजकीय जिला पुस्तकालय को मिली नई किताबों की शनिवार को प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, इतिहास, विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित नवीन पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों और पाठकों ने पुस्तकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस अतुल कुमार सिंह रहे। उन्होंने पुस्तकालय के नियमित पाठक अत्रीराज को उत्कृष्ट अध्ययन रुचि के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को निरंतर पठन-पाठन की आदत बनाए रखनी चाहिए, जिससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें और बेहतर कॅरिअर का निर्माण कर सकें। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार सक्सेना ने कहा कि पुस्तकालय में पाठकों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने नई पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई और उन्हें अपने अध्ययन के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में आशीष मिश्रा, अंबुज दुबे, पुस्तकालय समन्वयक ज्योति यादव, दीप्ती गोयल, रिंकी श्रीवास्तव और योगेश बाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed