{"_id":"6adb9d2b297151e9960266dc","slug":"excitement-was-visible-on-the-faces-of-young-people-as-they-cast-their-votes-for-the-first-time-etawah-news-c-216-1-etw1004-151928-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पहली बार वोट डालकर युवाओं के चेहरे पर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पहली बार वोट डालकर युवाओं के चेहरे पर दिखा उत्साह
Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15::हिमांशु तिवारी। संवाद
इटावा। शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। युवाओं ने मतदान को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उनके लिए यह केवल वोट डालने का अनुभव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने का नया एहसास भी रहा।
-- -
लोकतंत्र में भागीदारी का पहला अनुभव यादगार
बकेवर के मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे हिमांशु तिवारी ने बताया कि पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लगा। अभी तक चुनाव के बारे में सिर्फ सुना था, लेकिन आज खुद वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का एहसास हुआ। युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
-- --
मतदान अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी
महेवा मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंची नीशू त्रिपाठी मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि मतदान के जरिये हमें अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। हर युवा को मतदान करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।