फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Excited teenagers got the vaccine

उत्साहित किशोरों ने लगवाई वैक्सीन

Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Excited teenagers got the vaccine
इटावा/बकेवर/ताखा। जनपद के स्कूलों मेें मंगलवार को किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्कूलों में वैक्सीनेशन का कार्य नवें दिन भी जारी रहा। शहर में रामनगर स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटर कालेज में 71 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य पीके तिवारी, प्रबंधक प्रदीप यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल में 92 स्वास्थ्यकर्मियों ने बूस्टर डोज लगवाई, जबकि 110 स्कूली छात्र-छात्राओं ने कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन

बकेवर के जनता इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वैक्सीनेशन करवाया। कुल 274 छात्र-छात्राओं को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्रधानाचार्य अनिमेष वर्मा व अन्य शिक्षक ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कार्य में एएनएम आकांक्षा, आशा, राधा पोरवाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी कार्य में लगे रहे। ताखा क्षेत्र के स्वामी अवधूता नंद इंटर कालेज तिर्खी त्रिलोकपुर, विवेकानंद स्कूल ऊसराहार, दीनानाथ बौद्ध इंटर कालेज टिबिटिया, विद्यावती इंटर कालेज पालन अड्डा, चौधरी जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी में 541 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया।
उधर, सरसईनावर सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुबह समय पर टीम पहुंच गई। शाम पांच बजे तक किशोरों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया।
बताया कि सीएचसी पर छह स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई। जल्द ही सभी विभाग के सरकारी कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले बूस्टर डोज लगाने का प्रयास किया जाएगा।
28 कोरोना संक्रमित और मिले, संख्या पहुंची 105
इटावा। मंगलवार को 28 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही अब संख्या 105 हो गई है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में 8 महिलाएं शामिल हैं।
संक्रमितों में चिकित्सा विवि सैफई के चार डाक्टर, जीआईसी इटावा का छात्र, इस्लामिया इंटर कालेज कर्मी, विवेकानंद गर्ल्स हॉस्टल सैफई व प्रकाश इंटर कालेज भरथना के अलावा एसडीएम सदर आवास में एक-एक, एसडीएम सैफई कार्यालय के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले।
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि 105 केसों में एक केस ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि सैफई में भर्ती दो बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। 103 लोग होम आइसोलेट हैं।

बताया कि रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच करवा रहे हैं। सोमवार को 5714 लोगों की सैंपलिंग की गई।
न्यायालय कर्मी संक्रमित, दो दिन बंद रहेंगे दफ्तर
जनपद न्यायाधीश कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव के अनुसार, कार्यालय कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने पर जनपद मुख्यालय स्थित सभी न्यायालय व कार्यालय 12 व 13 जनवरी को बंद रहेंगे। इन दोनों दिनों में कार्यालय का सैनिटाइजेशन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed