{"_id":"60198cb18ebc3e36c322de57","slug":"ex-servicemen-support-farmers-strike-etawha-news-knp609511799","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान व आढ़तियों के संबंधों को बिगाड़ना चाह रही सरकार : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान व आढ़तियों के संबंधों को बिगाड़ना चाह रही सरकार : भाकियू
विज्ञापन
फोटो संख्या 06 - धरना के दूसरे दिन नई मंडी में भाकियू के समर्थन में भूतपूर्व सैनिक लीग व अन्य संस्था?
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेें जारी किसान आंदोलन के समर्थन में नई मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने पांच दिवसीय धरना शुरू किया था।
प्रदर्शन के दूसरे दिन मंगलवार को धरनास्थल पर भूतपूर्व सैनिकों व फ्रूट ऐसोसिएशन सहित शिक्षक संगठन और आढ़तियों ने समर्थन दिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार किसानों व आढ़तियों के संबंधों को बिगाड़ना चाह रही है।
भाकियू (लोकतांत्रिक) के जिला महामंत्री संजेश यादव और शिवराम सिंह मामा की अध्यक्षता में जारी प्रदर्शन में किसानों ने सरकार की नीतियों को कोसा।
इस दौरान भूतपूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह पदाधिकारियों संग धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन किया।
ऑल इंडिया फ्रूट ऐसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बशीर खान ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम देव आचार्य, कर्तव्य एवं जन अधिकार संस्था के संयोजक विनोद चौहान व आढ़तिया संघ के संरक्षक शिवनाथ सिंह ने भी इस प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की।
इस मौके पर गब्बर यादव, चंदू बाबा, कृपाल सिंह यादव, केपी सिंह यादव, सहदेव सिंह, आनंद, सतीश, रमेशचंद्र अनुज, राघवेंद्र सिंह राजू आदि रहे।