फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ex-servicemen not safe in BJP government: Shivpal

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं पूर्व सैनिक : शिवपाल

Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen not safe in BJP government: Shivpal
सैफई (इटावा)। भाजपा नेता और उसके साथियों के हमले में घायल पूर्व सैनिक का हाल जानने गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा में पूर्व सैनिक सुरक्षित नहीं है। भाजपा नेता उन्हें पीट रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे शिवपाल सिंह ने बैदपुरा के गांव नगला पुल निवासी पूर्व सैनिक रविंद्र सिंह का हाल-चाल लिया। वहां मौजूद सैनिक की पत्नी रेखा देवी एवं परिजनों ने शिवपाल सिंह यादव को बताया 14 दिन पहले भाजपा नेता ने साथियों के साथ रविंद्र पर हमला कर दिया था। उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने पीड़ित की बात सुनकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उसके बाद विश्वविद्यालय के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों की समस्याएं जानी। शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। पुलिस कस्टडी में सरेआम हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब पुलिस कस्टडी में हत्याएं हो रही हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है। इस सरकार में पूर्व सैनिक सुरक्षित नहीं हैं, जबकि सपा सरकार में सबसे अधिक सैनिकों को सम्मान दिया गया था। भाजपा के लोग लगातार जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed