{"_id":"5eb97c2a8ebc3e85b54f7836","slug":"evaluation-will-start-at-four-centers-from-today-etawha-news-knp559624985","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार केन्द्रों पर आज से शुरू होगा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार केन्द्रों पर आज से शुरू होगा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
फोटो संख्या 02: सनातनधर्म इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए
- फोटो : ETAWHA
फ माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 मई से चार मूल्यांकन केंद्रों पर कराया जाएगा। केंद्रों के गेट पर ही वहां आने वाले परीक्षक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
डीआईओएस राजू राणा ने बताया है कि जिला मुख्यालय पर चार विद्यालयों जीआईसी, जीजीआईसी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
केंद्रों पर मंगलवार सुबह से परीक्षक आएंगे। सभी केंद्रों पर इस तरह की व्यवस्था की गई है कि परीक्षकों के बीच की दूरी दो मीटर बनी रहे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षक के हाथ धुलवाए जाएंगे और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
सभी परीक्षक मास्क लगाकर और ग्लव्स पहनकर ही कापियों का मूल्यांकन करेंगे। सोमवार को भी इन चारों को केंद्रों को सैनिटाइज किया गया।
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष पंकज चौहान ने कहा है कि उनके संगठन ने मांग की है कि वर्तमान स्थिति में मूल्यांकन को स्थगित कर देना चाहिए या फिर शिक्षकों के घरों पर कॉपियां भेजकर मूल्यांकन कराया जाना चाहिए। जैसा सीबीएसई की ओर से कराया जा रहा है।