फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eunuch died after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग किन्नर की मौत

Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eunuch died after being hit by train
भरथना। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग किन्नर की किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। इस किन्नर के सामाजिक क्रियाकलाप में सहभागिता के मद्देनजर क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह 9 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर पोल नंबर 1137/14-12 के मध्य डाउन लाइन पर हुआ। भरथना नगर के मोहल्ला यादवनगर निवासी लक्ष्मीबाई किन्नर (73) किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर किन्नर के साथी छोटी, साहिरा, सोनी आदि लोग मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मालूम हो कि लक्ष्मीबाई किन्नर ने वर्ष 2000 में भरथना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में पराजित होने के बावजूद उनकी सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रियता बनी रही। इसके चलते लक्ष्मीबाई लोगों में खासा चर्चित थे। उनकी मौत की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव उर्फ बंटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल, सभासद निहालुद्दीन, अंशु वर्मा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed