फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Youth dies due to electrocution, angry family members try to block Etawah-Kannauj highway

इटावा: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने इटावा-कन्नौज हाईवे जाम करने का किया प्रयास

Sun, 18 Jul 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Jul 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Youth dies due to electrocution, angry family members try to block Etawah-Kannauj highway
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
इटावा में भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीपुरा गांव में शनिवार की दोपहर बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ इटावा-कन्नौज हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जाम लगने की सुगबुगाहट से पहले ही पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव सहित प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद तहसीलदार हरिश्चन्द्र ने क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार को कागजी कार्रवाई पूरी कर किसान दुर्घटना बीमा के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ विजय सिंह, कोतवाल बचन सिंह सिरोही आदि मौजूद रहे। बता दें कि शनिवार को वन विभाग नर्सरी के नजदीक ही खेत मे बिजली के करंट की चपेट में आने से सतेंद्र कुमार की इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में पत्नी शालिनी व 4 वर्ष का पुत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed