फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Two teams were set up to arrest the accused of killing the SP leader.

इटावा : सपा नेता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गईं

Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Two teams were set up to arrest the accused of killing the SP leader.
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुरा में मंगलवार की सुबह मौरंग की बजरी हटाने को लेकर हुए विवाद में सपा नेता की हत्या के मामले में एसएसपी ने दो टीमें गठित की हैं। टीमें लगातार फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

सपा नेता गिरजेश कुमार राजपूत का अपने ही गांव सुब्रत से रास्ते में पड़ी मौरंग की बजरी पड़ी होने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते सुब्रत ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गिरजेश के साथ मारपीट की। मारपीट में उक्त लोगों ने गिरजेश के सिर पर डंडे से प्रहार क दिया था। इसमें उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने सुब्रत, अनुराग, सीपू, शिवम,अमन व विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुब्रत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक इकदिल अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed