फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Truck crushed boy who came to birthday party, angry villagers jammed

इटावा: जन्मदिन पार्टी में आए बालक को ट्रक ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 12 Mar 2021 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Truck crushed boy who came to birthday party, angry villagers jammed
घटना के बाद शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
इटावा के चकरनगर में सहसों थानाक्षेत्र के लखना-सिंडौस मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहे बालक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक लखना-सिंडौस मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


बकेवर थानाक्षेत्र के अंदावा मड़ैया गांव निवासी रेशमा देवी गुरुवार को बेटे किशन (10) के साथ सिरसा गांव स्थित भाई के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थीं। शुक्रवार सुबह किशन मां के साथ टेंपो से सहसों गांव स्थित मौसी के घर जा रहा था।
विज्ञापन


लखना-सिंडौस मार्ग पर दोनों टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, तभी लखना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने किशन को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख रेशमा बेसुध होकर सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच्रे। क चालक की गिरफ्तारी की मांग पर आक्रोशित लोगों ने लखना-सिंडौस मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा व सीओ चंद्रपाल सिंह के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी मदन लाल गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शक के आधार पर एक ट्रक व चालक को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed