{"_id":"62d6f63bf38ed3183642b0bb","slug":"etawah-traders-of-bharthana-demanded-pw-minister-to-build-a-bypass-etawah-news-knp7084325106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : भरथना के व्यापारियों ने पीडब्ल्यू मंत्री से की बाईपास बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : भरथना के व्यापारियों ने पीडब्ल्यू मंत्री से की बाईपास बनाने की मांग
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को पार्टी का प्रतीक चिह्न देते भरथना के व्यापारी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
भरथना (इटावा)। भरथना के व्यापारियों ने नगर के भीतर हाईवे का चौड़ीकरण करने के बजाए पुराने कलक्टरी मार्ग पर बाईपास बनाने की मांग प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से की है। उनका तर्क है कि ऐसा करने से नगर की दुकानें और मकान तोड़फोड़ से बच जाएंगे।
सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंत्री से मुलाकात की। उन्हें बताया कि इटावा-कन्नौज हाईवे 91 ए भरथना नगर के बीच से निकला है। हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। नगर क्षेत्र में हाईवे किनारे सात सौ मीटर में कई दुकानें और आवासीय भवन हैं।
हाईवे निर्माण के दौरान कई दुकानें और भवन तोड़े गए थे। अब चौड़ीकरण में फिर तोड़फोड़ की बात से व्यापारी परेशान हैं।
व्यापारियों ने कहा कि इटावा-भरथना मार्ग से पूर्व में जुड़े कलेक्टरी मार्ग गगौरा बझेरा मार्ग से रमायन गांव होते हुए लहरोई गांव से बिधूना मार्ग से जुड़ता है। उसी पर बाईपास का निर्माण करा दिया जाए तो नगर में तोड़फोड़ नहीं होगी। व्यापारी सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया भी ये प्रस्ताव रख चुके हैं। मंत्री ने व्यापारियों को नुकसान न होने देने का आश्वासन दिया है। मंत्री से मिलने वालों में निशांत पोरवाल, अमित गुप्ता, नागेश वर्मा, प्रेम वर्मा, कन्हैया पोरवाल आदि शामिल रहे।