फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: The miscreants came to steal the bullion shop with a black car

इटावा : काले रंग की कार से सराफा की दुकान में चोरी करने आए थे बदमाश

Sun, 31 Jul 2022 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Etawah: The miscreants came to steal the bullion shop with a black car
चकरनगर (इटावा)। सराफा दुकान से डेढ़ करोड़ की चोरी करने वाले बदमाश काले रंग की कार से आए थे। वारदात के बाद भरेह की तरफ निकले। पुलिस काली कार की तलाश कर रही है। संदेह के आधार पर सराफा व्यापारी के कई करीबी लोगों से पूछताछ भी की गई है। टोल टैक्स के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं। एसपी ग्रामीण कस्बे में ही रुके हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी विपिन जैन चकरनगर स्थित दुकान में नकब लगाकर चोर गुरुवार रात 20 लाख रुपये, दो किलो सोने और 22 किलो चांदी समेत करीब डेढ़ करोड़ का माल समेट ले गए थे। खुलासा करने के लिए एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने चार टीमें लगाई हैं। जांच के दौरान पुलिस को राजपुर रोड पर निवासी वृद्ध ने बताया कि गुरुवार शाम काले रंग की कार चार-पांच लोग उतरे थे। ये लोग खेतों की तरफ चले गए थे। पुलिस को एक खेत में लोगों के ठहरने के निशान मिले हैं। कंटीले तारों को काट कर रास्ता भी बनाया गया था। चोर खेतों से होकर दुकान तक पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते भाग निकले। पुलिस का मानना है चोरी में किसी करीबी का हाथ है। कस्बे और आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार उनसे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। उधर, घटना के बाद व्यापारी परिवार की हालत बेहद खराब हो गई। घटना के बाद से व्यापारी विपिन जैन अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। व्यापारी परिवार को सांत्वना देने के लिए नाते रिश्तेदारों के साथ अन्य लोगों का ताता लगा हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट
रात एक बजे दुकान में घुसे थे चोर
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को चेक किया तो पता चला की गुरुवार रात एक बजे चोर दुकान के अंदर घुसे थे। दो घंटे तक चोर दुकान में रहे। रात लगभग तीन बजे बाहर निकले थे। डीवीआर में पिक्चर क्वालिटी सही न होने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। एक नंगे पैर एक चोर कुर्ता पैंट पहने दिखा है। उसने चेहरा गमछे से छिपा रखा था। तकरीबन 20 से 25 मिनट के बाद दीवार का छेद बड़ा करने के बाद दूसरा चोर अंदर आया और डीवीआर के तार अलग कर दिए। सीसीटीवी फुटेज से पिछले दिनों दुकान में आए संदिग्ध की पड़ताल भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed