फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Teenager dies of uncontrollable corona, 150 cases found

कोरोना : इटावा में तीसरी लहर की दस्तक, तीन दिन में दूसरी मौत

Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
सार

बुधवार को जिले में 150 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 10 चिकित्सक, 33 बच्चे व 68 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 693 हो गई है। जिससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
Etawah: Teenager dies of uncontrollable corona, 150 cases found
बेकाबू हुआ कोरोना - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


विज्ञापन
इटावा।जिले में सख्त पाबंदियों के बावजूद कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित किशोर की मौत हो गई। तीन दिन के अंदर यह दूसरी मौत है। सीएमओ ने बताया कि मृतक किशोर सात साल से पैरालिसिस से पीड़ित था। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। वहीं बुधवार को जिले में 150 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 10 चिकित्सक, 33 बच्चे व 68 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 693 हो गई है। 

तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों में 332 मरीज मिल चुके हैं। 17 जनवरी को 100, 18 को 82 व 19 को 150 मिले हैं। बुधवार को सबसे ज्यादा 48 संक्रमित शहर के अली कालोनी में मिले हैं। वहीं मालियन टोला में 13, ग्राम हरदोई सैफई में 11, गीतपुरम कालोनी में छह, जिला कारागार में दो तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय में 26 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ ने जांच कराने की अपील

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने बताया कि मृतक किशोर की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन जिला अस्पताल लाए थे। एमआरआई जांच के लिए उसे सैफई रेफर किया गया था। सैफई में ही जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला था। उन्होंने बताया कि लोगों से इस समय सतर्कता बरतने, मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की जरूरत है। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर कोरोना जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed