{"_id":"5e18c5b58ebc3e87a41402e6","slug":"etawah-shtabdi-express-etawha-news-knp537622053","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः कोहरे ने दिखया असर, शताब्दी समेत 14 ट्रेनें लेट, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः कोहरे ने दिखया असर, शताब्दी समेत 14 ट्रेनें लेट, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
इटावा। कोहरे और सर्दी के कारण ट्रेनें अक्सर देरी से आ रही हैं। शुक्रवार को शताब्दी समेत करीब 14 ट्रेनें देरी से आईं। कैफियत एक्सप्रेस व ग्वालियर इटावा पैसेंजर रद्द रही।
दिल्ली की ओर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट देरी से आई। संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से आई। अवध एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट की देरी से आई। पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से आई। वैशाली एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से आई। मगध एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट की देरी से आई। गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे 53 मिनट देरी से आई।
कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट देरी से आई। अवध एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से आई। संगम एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट देरी सो आई। मगध एक्सप्रेस 2 घंटे 46 मिनट देरी से आई। पैसेंजर 3 घंटे 43 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
इधर, दिल्ली से कानपुर की ओर जा रहे ओखा वाराणसी एक्सप्रेस में भरथना स्टेशन पर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन भरथना फाटक पर रुक गई। जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे लेकिन चेन पुलिंग करने वाला भाग निकाला। करीब 18 मिनट पर ट्रेन फाटक पर खड़ी रही।