फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Shivpal Parivartan Yatra will start from Mathura birthplace of Krishna

इटावा: कृष्ण जन्म भूमि मथुरा से शुरू होगी शिवपाल की परिवर्तन यात्रा, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है रथ

Wed, 01 Sep 2021 02:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Sep 2021 02:29 PM IST
सार

करीब तीन दशक बाद ठीक उसी तरह प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आधुनिक सुविधाओं से लैस रथ तैयार कराया है। इस रथ से जल्द ही वह प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने के लिए सामाजिक परिवर्तन के नाम से यात्रा पर निकलेंगे।

विज्ञापन
Etawah: Shivpal Parivartan Yatra will start from Mathura birthplace of Krishna
क्रांति रथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी की ताकत दिखाने के लिए नवरात्र से सामाजिक परिर्वतन यात्रा शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह कृष्ण जन्म भूमि मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होकर प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


प्रसपा प्रमुख का रथ लगभग बनकर तैयार हो गया है। रथ को सैफई स्थित एसएस मेमोरियल स्कूल में खड़ा किया गया है। वर्ष 1989 में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने क्रांति रथ के माध्यम से पूरे प्रदेश में भ्रमण करके तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को सत्ता से हटा दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद से अभी तक कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्तासीन नहीं हो है। करीब तीन दशक बाद ठीक उसी तरह प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आधुनिक सुविधाओं से लैस रथ तैयार कराया है। इस रथ से जल्द ही वह प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाने के लिए सामाजिक परिवर्तन के नाम यात्रा पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी 2012 में क्रांति रथ से प्रदेश में यात्रा करके बसपा की सरकार को सत्ता से हटाया था। प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि रथ में अभी कुछ कमियां हैं। इन्हें ठीक कराया जा रहा है।

15 सितंबर के बाद नवरात्रि से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मथुरा से सामाजिक परिवर्तन यात्रा शुरू होने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ता चाह रहे हैं कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इटावा से ही सामाजिक परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करें। यहीं से भाजपा को प्रदेश की सत्ता से हटाने के लिए अपनी यात्रा प्रारंभ करें।

यह है रथ की खासियत
- रथ पर मुलायम सिंह के अलावा शिवपाल सिंह, उनके बेटे आदित्य यादव, जानेश्वर मिश्र, डॉ. राममनोहर लोहिया व चौधरी चरण सिंह की तस्वीरें लगाई गई हैं।
- रथ में एसी की व्यवस्था।
- इंडोर सजावट, फाइव स्टार होटल की तरह।
- रथ के अंदर लग्जरी सीटें बैठने के लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed