{"_id":"5fe611478ebc3e4110610ceb","slug":"etawah-sc-st-sued-village-head-husband-etawha-news-knp6020974154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पति पर एससी-एसटी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पति पर एससी-एसटी का मुकदमा
विज्ञापन
दामोदरपुर के ग्राम प्रधान पति पर ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिस ने प्रधान पति के खिलाफ गुरुवार रात को मुकदमा दर्ज लिया।
ग्राम दामोदरपुर में प्रधान पति सत्येंद्र पाल उर्फ छइयां ग्राम लालपुर के निवासी हैं। गांव हरनारायणपुर मजरा के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पति ने फोन पर ग्रामवासियों से अभद्रता की व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। प्रधान पति का यह ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
इससे ग्रामवासियों को प्रधानपति पर आक्रोश है। ग्रामवासियों की तरफ से भुवनेश कुमार ने गुरुवार को थाना इकदिल में तहरीर दी। इकदिल थानाध्यक्ष व ट्रेनी डीएसपी सौरभ कुमार ने बताया कि प्रधान पति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।