{"_id":"629f97ea25b18e72c90ec3d7","slug":"etawah-safari-s-sher-manan-suffers-from-skin-cancer-etawah-news-knp7011542170","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी के शेर मनन को त्वचा कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी के शेर मनन को त्वचा कैंसर
विज्ञापन
इटावा। लायन सफारी पार्क के 14 वर्षीय बब्बर शेर मनन को त्वचा कैंसर हो गया है। लंबे समय से बीमार शेर की आईवीआरआई (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान) बरेली से आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शेर का इलाज किया जा रहा है।
कई महीनों शेर मनन के पहले कूल्हे पर गांठ हो गई थी। इससे वह दिनों से परेशान था। एक माह पहले उसकी तबियत खराब होने लगी थी। इससे उसके खाने पीने पर भी फर्क पड़ा था। बीमार होने के साथ ही सफारी के चिकित्सकों ने शेर का उपचार शुरू कर दिया। इससे 15 दिन से उसके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा था। आईवीआरआई और कानपुर प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सकों के निगरानी में जांच कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट आईवीआरआई ने मंगलवार को दी।
उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मनन के कीपर द्वारा हैंड फीडिंग कराई जा रही है। 15 दिन पूर्व शेर मनन का सैंपल जांच हेतु भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया था। रिपोर्ट के अनुसार मनन को एमीलेंटोइक मेलानुमा नाम की बीमारी है जो एक प्रकार का स्किन कैंसर होता है। इसके ठीक होने की संभावना कम होती है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पावड़े द्वारा इलाज कराने की सलाह दी गई है। इस संबंध में पैनल के अन्य चिकित्सकों से भी राय ली जा रही है।