{"_id":"5ddec1748ebc3e54af1ed111","slug":"etawah-safari-etawha-news-knp5286167179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में सफारी ने की दो लाख से अधिक की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में सफारी ने की दो लाख से अधिक की कमाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा सफारी खुलने के तीन दिन में 1071 सैलानी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवियों को देखने का मजा ले चुके हैं। इससे तीन दिन में दो लाख से अधिक की आय सफारी प्रशासन को हो चुकी है।
इटावा सफारी का रविवार को वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने लोकार्पण किया था। लोकार्पण के लिए आए मंत्री, सांसद, विधायकों और अधिकारियों ने 17 टिकट खरीदे थे। आज जनता के लिए सोमवार से सफारी खोली गई। पहले दिन करीब पौने चार सौ सैलानियों से सफारी का भ्रमण किया। टिकट और वाहन स्टैंड शुल्क के जरिये सफारी प्रशासन को करीब 75200 रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन दूसरे दिन 366 सैलानी पहुंचे। इससे जर्मनी के डेविड (32) पत्नी कालरा (30) भी शामिल रहे। दूसरे दिन सैलानियों के टिकट से 70650 और वाहन स्टैंड से करीब 2500 रुपये की आय हुई। तीसरे दिन भी सफारी में भीड़ रही। 350 लोग सफारी देखने पहुंचे। इसमें 23 शामिल रहे। इन सैलानियों के टिकट और वाहन स्टैंड के जरिये तीसरे दिन सफारी प्रशासन को करीब 68550 रुपये की आय हुई। तीन दिन में सफरी प्रशासन करीब 216900 रुपये की आय कर चुका है।