फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Oxygen ends in Covid Hospital, four killed

इटावा: कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म, चार की मौत, प्रशासन का दावा- कमी नहीं

Thu, 22 Apr 2021 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 22 Apr 2021 07:45 PM IST
सार

कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से गुरुवार को चार मरीजों की मौत हो गई। 40 से अधिक सिलिंडर खाली रखे हैं। दवाओं तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, डॉक्टरों को तीमारदारों के जरिये बाहर से दवाएं इंजेक्शन मंगाने पड़े।

विज्ञापन
Etawah: Oxygen ends in Covid Hospital, four killed
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिला अस्पताल की महिला विंग में बने कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से गुरुवार को चार मरीजों की मौत हो गई। 40 से अधिक सिलिंडर खाली रखे हैं। दवाओं तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, डॉक्टरों को तीमारदारों के जरिये बाहर से दवाएं इंजेक्शन मंगाने पड़े।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में जिले के अलावा कन्नौज, आगरा, कानपुर नगर आदि जिलों के गंभीर रूप से संक्रमित 35 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में की गई व्यवस्थाएं मरीजों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन


सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कोरोना वार्ड में बेड फुल होने से जिला अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में मरीज लाए जा रहे हैं। कन्नौज के छिबरामऊ निवासी दंपती समेत कई मरीज गुरुवार को इस अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों और कर्मचारियों के अनुसार गुरुवार सुबह आक्सीजन खत्म हो गया। 40 से ज्यादा सिलिंडर खाली हो गए। समय से आक्सीजन न मिल पाने के कारण चार मरीजों की मौत हो गई। दोपहर बाद से आक्सीजन के छोटे सिलिंडर परिसर में बाहर रखे रहे। 

अभी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। 12 बड़े सिलिंडर भरे रखे हैं। स्थानीय व्यापारी से कुछ छोटे सिलिंडरों में आक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है। शुक्रवार को शिकोहाबाद से 50 सिलिंडर और आ जाएंगे। इसके बाद औरैया से आक्सीजन आएगी। जिले में औरैया व शिकोहाबाद से आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही आसपास के जिलों से भी कोविड अस्पताल में मरीज भर्ती हो रहे हैं। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इसलिए और व्यवस्था करने की जरूरत है।
सिद्धार्थ, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed