{"_id":"61003e848ebc3e584c572722","slug":"etawah-news-youth-dies-due-to-wall-collapse-fellow-injured-etawah-news-knp642773325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर पर गिरी दीवार, साथी मिस्त्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर पर गिरी दीवार, साथी मिस्त्री घायल
विज्ञापन
मृतक नरेश का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
उदी (इटावा)। पछायगांव थाना क्षेत्र के पुरा मुरौंग गांव में बारिश के कारण मंगलवार दोपहर एक मकान की मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार के बगल में चारपाई पर लेटे मजदूर की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठा मिस्त्री घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी।
पछायगांव के पुरा मुरौंग गांव निवासी भीमसेन जाटव का बेटा नरेश कुमार (32) मजदूर था। चाचा अवनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर नरेश घर में दीवार की तरफ चारपाई पर लेटा था। आगरा के नौगांव निवासी उसका साथी
मिस्त्री सुनील कुमार चारपाई पर बैठा था। नरेश की पत्नी कमला मजदूरी करने गई थी। उसकी बेटियां अनुष्का व आकांक्षा घर के बाहर थी। रात से हो रही बारिश की वजह से घर की दीवार दोपहर में भरभराकर नरेश व सुनील पर गिर गई।
विज्ञापन
परिजन व ग्रामीण दोनों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। इधर, अस्पताल में भर्ती सुनील का इलाज चल रहा है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस के अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी मदद को नहीं पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि दीवार गिरने की वजह से नरेश की मौत हुई है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।