{"_id":"614cba288ebc3e4af03064b9","slug":"etawah-news-young-man-jumped-in-chambal-after-an-argument-with-his-wife-etawah-news-knp653995590","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-38 नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर व पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-38 नदी में युवक की तलाश करते गोताखोर व पुलिसकर्मी
विज्ञापन
चंबल नदी में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : ETAWAH
चकरनगर। सहसो गांव निवासी एक युवक गुरुवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकला और चंबल पुल से नदी में कूद गया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश की लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला।
सहसों गांव निवासी मलखान सिंह (36) की गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। युवक गुस्से में घर से निकला और चंबल पुल पर पहुंचा। वहां कुछ देर खड़े रहने के बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
नदी के पास मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसडीएम चकरनगर सत्य प्रकाश, सीओ राकेश वशिष्ठ व नायब तहसीलदार संदीप सिंह पहुंचे। देर शाम तक पीएसी जवानों व गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक नदी में कूदा है। उसकी शर्ट, तौलिया व चप्पल पुल पर मिलीं है। देर शाम तक पीएसी बल के जवान व गोताखोरों ने पेट्रोल वोट की सहायता से जाल व कांटे डालकर नदी में युवक की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस युवक को खोजने का प्रयास कर रही है।