फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Woman's chain robbed on highway, child fell from lap

हाईवे पर महिला से चेन लूट, गोद से गिरा बच्चा व महिला

Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Woman's chain robbed on highway, child fell from lap
लूट की शिकार बंदना अपने बेटे तेजस को गोद में लिए साथ में पति अश्वनी उपाध्याय - फोटो : ETAWAH
बकेवर। सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव के पास पति संग बाइक से मायके से औरैया स्थित ससुराल जा रही महिला की बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली।
विज्ञापन

घटना के दौरान धक्का लगने से महिला की गोद से उसका दो माह का बेटा गिरकर चुटहिल हो गया। वहीं पति ने पीछा करके शक के आधार पर एक व्यक्ति को दबोचा है।
औरैया के तिलक नगर निवासी अश्विनी उपाध्याय पत्नी वंदना और दो छोटे बच्चों के साथ गुरुवार सुबह बाइक से सैफई के नगला गांव से वापस घर जा रहे थे।
इसी दौरान सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर वंदना के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन तोड़ ली।
झपट्टा लगने से वंदना की गोद से दो माह का बेटा तेजस सड़क पर गिर गिया। वहीं उसे बचाने में वंदना भी चलती बाइक से कूद गई, जिससे दोनों चुटहिल हुई।
अश्वनी ने उन्हें वहीं छोड़कर बाइक से पीछा करके शक के आधार पर एक व्यक्ति को आगे जाकर दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पकड़ा गया व्यक्ति लखना के करौंधी गांव का है, वह एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड है। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह का कहना है कि मामले कि जांच की जा रही है। हाईवे पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed