{"_id":"6112b63e8ebc3e74ac57241e","slug":"etawah-news-woman-hanged-herself-under-suspicious-circumstances-etawah-news-knp64548703","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगा दी जान 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगा दी जान 11
विज्ञापन
फोटो संख्या 16 - मृतक सुषमा की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के झुम्मनपुर अयारा गांव में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने और मौके से भाग जाने का आरोप लगाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
झुम्मनपुरा अयारा गांव निवासी हरिओम की पत्नी सुुषमा (30) सोमवार रात अपने छह माह के बेटे नित्यांश के साथ अपने कमरे में सो रही थी। कमरे के बाहर हरिओम, बड़े बेटे आशीष व बेटी कनिष्का के साथ सो रहा था।
रात में नित्यांश को बेड पर सुलाकर सुषमा ने कमरे की छत पर लगे लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। देर रात आशीष किसी काम से कमरे में गया, तो उसने मां को फंदे से लटकता देख पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद कमरे में पहुंचे हरिओम ने परिजनों को व पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शव को फंदे से नीचे उतारा।
इधर सूचना पर मृतका के मायके ऊसराहार के भीकमपुर बकौली गांव से झुम्मनपुरा अयारा पहुंचे मृतका के भाई मुकेश ने बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया। उसने बताया कि दो दिन पहले भी ससुराल वालों ने बहन के साथ मारपीट की थी।
थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में मृतका के पति व अन्य ससुरालियों ने बताया कि महिला मानसिक रुप से बीमार थी। उसका इलाज आगरा के एक अस्पताल में चल रहा था।
सीओ सैफई साधु राम यादव ने बताया कि परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो संख्या 17 - घर में विलाप करती महिलाएं- फोटो : ETAWAH