{"_id":"615358e68ebc3e62494aab6b","slug":"etawah-news-woman-committed-suicide-by-hanging-in-laws-ran-away-etawah-news-knp655061960","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। नायकपुर गांव में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।
ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा, इसके बाद शव वहीं छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
नायकपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की विवाह लगभग 12 साल पहले वैदपुरा के सियापुर गांव निवासी सतीश कुमार की बेटी रीना (28) से हुई थी। दंपती के तीन बेटे व एक बेटी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात प्रमोद व रीना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर रीना अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह दरवाजा नहीं खुलने व आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब न मिलने पर झांककर देखा गया तो छत के कुंडे से साड़ी के सहारे रीना का शव फंदे पर लटका था।
ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद बच्चों व ग्रामीणों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे, उस समय ससुराल वाले वहां से जा चुके थे।
कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका के ससुराल वाले मौके पर नहीं दिखे। महिला के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, नहीं तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।