फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Woman accuses youth of other community of rape

महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Woman accuses youth of other community of rape
इटावा। तेलंगाना की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर ब्लैकमेल करके एक साल तक दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन नहीं करने पर गैंगरेप का आरोप लगा शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने महिला से पूछताछ की। इसके बाद चौबिया व फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी को मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तेलंगाना की करीब 35 वर्षीय महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह करीब एक साल से फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के एक कालोनी में रह रही है। उसके घर में चौबिया का एक युवक रहकर मजदूूरी करता है।
विज्ञापन

जिसने खुद को हिंदू बताया था। आरोप है कि युवक ने चुपके से नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद साथ में रहने व घुमने नहीं चलने पर वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक जबरदस्ती चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव ले गया, जहां कुछ कागजात में उससे हस्ताक्षर करा लिए। किसी को कुछ न बताने का दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि 16 फरवरी को युवक उसे चौबिया के एक गांव ले गया, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन करने की जिद करने लगा।
बोला कि मुस्लमान बन जाओ। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। वही, धर्म परिवर्तन नहीं करने पर युवक के तीन साथियों ने कई महीनों तक महिला से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म की शिकायत युवक की मां, पिता व भाभी से कही तो उन लोगों ने भी महिला का साथ देने के बजाए युवकों का साथ दिया। वह किसी तरह चौबिया से शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में एक अधिवक्ता व बजरंग दल के अध्यक्ष के साथ पहुंची और मामले की शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला शादीशुदा है, वह करीब एक साल से इटावा में है। उसके पति के संपर्क किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर चौबिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी व फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

महिला ने किस पर पहले रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही महिला ने जिन पर लोगों पर आरोप लगाए है उनसे भी घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed