फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Wheat support price increased, jokes with farmers

गेहूं के समर्थन मूल्य में 40 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ मजाक

Thu, 09 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Wheat support price increased, jokes with farmers
इंद्रजीत - फोटो : ETAWAH
बकेवर। रबी की फसल के बढ़े समर्थन मूल्य से किसान संतुष्ट नहीं है। किसानों का कहना है कि गेहूं का मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। कृषि लागत में जिस अनुपात में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उस हिसाब से उपज का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। उपज की सरकारी खरीद बेहतर तरीके से न होने के कारण किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। मंडी में आढ़तिया किसानों की उपज को मनमाने मूल्य पर खरीदता है। जिससे किसानों को नुकसान होता है।
विज्ञापन

नगला तिवारी गांव निवासी सतीश तिवारी कहते है कि सरकार ने गेहूं पर समर्थन मूल्य मात्र 40 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया है। गेहूं रबी की मुख्य फसल है। खेतीं से संबंधित जुताई, मजदूरी, खाद बीज के मूल्यों में काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम नवादा निवासी विजय प्रताप कहते है कि अगर छोटे किसान के एक एकड़ खेत में 20 क्विंटल गेहूं होता है तो उसे सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने पर आठ सौ रुपये पिछली साल से अधिक मिलेंगे। किसान की साल भर की मेहनत में मात्र आठ सौ रुपये की वृद्धि।
ग्राम चिंडोली निवासी इंद्रजीत कहते है किसान की कोई चिंता किसी सरकार को नही है। पहले खरीफ की फसल की उपज में समर्थन मूल्य में कोई खास वृद्धि नही की। अब रबी की फसल की उपज में भी किसानों को केंद्र सरकार ने कोई खासी राहत नही दी।

ग्राम केशोंपुर निवासी बैकुंठ नाथ पांडेय कहते है कि आज खेती की लागत बहुत महंगी है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। सरकार अभी भी दो दशक पूर्व के अनुसार समर्थन मूल्य बढ़ा रही है।

विजय प्रताप

विजय प्रताप- फोटो : ETAWAH

सतीश तिवारी

सतीश तिवारी- फोटो : ETAWAH

वैकुंठ नाथ पांडेय,

वैकुंठ नाथ पांडेय,- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed