{"_id":"60fef12b8ebc3e67015e1a73","slug":"etawah-news-vicious-arrested-for-extorting-money-by-changing-atm-card-etawah-news-knp6425654196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से रुपये पार करने वाला शातिर गिरफ्तार 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर खाते से रुपये पार करने वाला शातिर गिरफ्तार 11
विज्ञापन
ोटो संख्या 20- फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त संजय राठौर
- फोटो : ETAWAH
इटावा। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने रविवार रात कस्बा स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के सामने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने शातिर के पास से अलग-अलग बैंकों के 26 एटीएम कार्ड, 25 हजार रुपये, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। शातिर एटीएम बूथ के पास खड़े होकर लोगों को अपना शिकार बनाता था।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के शांति कालोनी निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ममता देवी रविवार को विजय नगर चौराहा स्थित एटीएम बूथ में रुपये निकालने गई थीं। भीड़ अधिक होने पर वह लाइन में खड़ी
हो गईं। इसी बीच एक युवक ने महिला का पर्स पार कर दिया। पर्स में महिला का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व 1500 रुपये थे। महिला की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी की तलाश में एटीएम बूथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसकी तलाश पुलिस ने शुरू की, तो वह समृद्धि हॉस्पिटल के पास हाईवे पर खड़ा दिखा। युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर, साडूपुर गांव निवासी संजय राठौर बताया है।
ऐसे देता था घटना को अंजाम
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सबसे व्यस्त व सुनसान जगह पड़ने वाले एटीएम बूथ के पास घूमता था। बूथ के पास खड़े होकर वह एटीएम कार्ड का इस्तेमाल न कर पाने वाले लोगों की फिराक में रहता था।
उनकी मदद करने के बहाने से उनके एटीएम कार्ड गिराकर बदल देता था। इसके बाद हूबहू वैसा ही कार्ड उनको थमा देता था। बदला हुआ एटीएम कार्ड मशीन में लगाकर पासवर्ड डलवाता था।
चुपके से पासवर्ड भी देख लेता था। बाद में मशीन खराब होने या कार्ड न काम करने की बात कर वहां से निकल जाता था। कार्डधारक के जाने के बाद वह उसके एटीएम कार्ड से कैश निकाल लेता था। आरोपी संजय ने महिला का पर्स चोरी करने की बात भी कबूल की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फिरोजाबाद में भी जेल जा चुका है।