फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,UP Board: Marks improvement exam will be held at seven centers from today

सात परीक्षा केंद्रों पर आज 471 छात्र देंगे अंक सुधार परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
etawah news,UP Board: Marks improvement exam will be held at seven centers from today
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2021 में पास छात्रों की अंक सुधार परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। इसमें सात परीक्षा केंद्रों पर 471 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बरसात की वजह से सरकार ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। लेकिन अवकाश के बाद भी परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा को भी बोर्ड परीक्षा की तरह ही कराया जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में जनता इंटर कालेज बकेवर, केआर गर्ल्स इंटर कालेज लखना, जीजीआईसी इटावा, जिला पंचायत इंटर कालेज सरसई नावर, एसएबी इंटर कालेज भरथना, जीजीआईसी जसवंतनगर व जीजीआईसी सैफई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। यह सभी परीक्षा के दौरान पूरे समय मौजूद रहेंगे। सभी परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
बिना मास्क के परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा में छात्र चाहे तो एक या दो विषय की परीक्षा भी दे सकते हैं या फिर सभी विषयों की परीक्षा भी दी जा सकती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने परीक्षा केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी से निगरानी सुनिश्चित कराई जाए।

स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों की गोपनीयता व सुरक्षा जरूरी है। स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों को डबल लॉक वाले स्टील या लोहे की अलमारी में रखा जाए।
इसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी डीआईओएस की ओर से नामित केंद्र व्यवस्थापक तथा तीसरी चाबी पर्यवेक्षक के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed