फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,two youths hanged themselves dead

दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 23 Aug 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
etawah news,two youths hanged themselves dead
मृतक विक्रम सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
सैफई। थाना क्षेत्र के कुम्हावर गांव में एक युवक का शव सोमवार सुबह गांव से 100 मीटर दूर स्थित काली मंदिर के पास पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लटका मिला।
विज्ञापन

इधर, चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर गांव में एक युवक का शव हाईटेंशन लाइन में अंगौछे से फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। दोनों मामलों में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कुम्हावर गांव निवासी विक्रम सिंह (25) अपने पड़ोसी का लोडर चलाता था। उसके भाई सुनील ने बताया कि विक्रम रविवार रात घर में सो रहा था। वह रात करीब दो बजे चारपाई से उठा। इस पर मां कमलेश कुमारी के पूछने पर उसने नित्य क्रिया के लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की। सुबह ग्रामीणों ने गांव से 100 मीटर दूर स्थित काली मंदिर के पास पीपल के पेड़ पर उसका शव रस्सी के सहारे लटका देश जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया कि मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी दो माह बाद दिल्ली में शादी होने वाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
इधर, चौबिया क्षेत्र के बरालोकपुर गांव निवासी जाकिर हुसैन (25) ने गांव में हाईटेंशन लाइन पर चढ़कर लोहे के एंगल से अंगौछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

करंट लगने की वजह से अंगौछा जल गया और जाकिर का शव नीचे आ गिरा। प्रधान विशुनलाल कठेरिया व ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मृतक की पत्नी करीब दस दिन पहले कन्नौज के सौरिख स्थित मायके चली गई थी। इससे वह परेशान था। इस संबंध में उसका अपने भाई व पिता से विवाद हो गया। इसके बाद उसने हाइटेंशन लाइन पर चढ़कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed