{"_id":"6122514e8ebc3e7a1f5e0766","slug":"etawah-news-two-robbers-arrested-five-bikes-recovered-etawah-news-knp647539136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइकें भी हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइकें भी हुई बरामद
विज्ञापन
एसपी सिटी कार्यालय में खड़े दोनों शातिर
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन व फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने शनिवार देर रात आईटीआई चौराहे पर दो बाइकों पर सवार दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि इनके पास से चोरी की पांच बाइकें मिली हैं।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आईटीआई चौराहा के पास शनिवार रात पुलिस टीम मौजूद थी। इस दौरान जसवंतनगर की ओर से दो बाइकों से आते दो लोग दिखे।
पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगे। यह देख पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने अपने नाम फ्रेंड्स कालोनी के बिचपुरी खेड़ा निवासी पुष्कर तोमर उर्फ बेटू व बसरेहर के यासीन नगर निवासी संघप्रिय बताया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान दोनों के पास से लूटे गए पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा व एक हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर दोनों बाइकें चोरी की निकली।
पुलिस टीम को आरोपियों की निशानदेही पर लाइन सफारी के सामने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई तीन और बाइकें भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
शातिर लुटेरा है पुष्कर तोमर
फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि पुष्कर तोमर शातिर लुटेरा है। उसने शहर में अधिकतर चेन व मोबाइल लूट की घटनाएं की है। शातिर पर सात मुकदमे दर्ज है।
इसका साथी संघप्रिय सिविल लाइन के लोहन्ना चौराहा के पास बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। बाइकों को चोरी करने के बाद संघप्रिय उनके नंबर प्लेट व इंजन नंबर बदलता था।
इसके बाद दोनों लोग बाइकें सस्ते दामों में बेच देते थे। ये लोग अक्सर चोरी की गई बाइकों से ही लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मुलायम सिंह की कोठी के पास से मोबाइल लूट की। बाइकें इटावा कोतवाली क्षेत्र, फिरोजाबाद, दिल्ली व सिविल लाइन से चोरी की थी। पुलिस बरामद एक बाइक व चार मोबाइल फोन के मालिकों के बारे में पता लगा रही है।