फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Three liquor smugglers including auto driver arrested

फोटो::14 - पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर ऑटो चालक समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Three liquor smugglers including auto driver arrested
पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : ETAWAH
इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात आईटीआई चौराहे के पास से ऑटो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि ऑटो से 620 क्वार्टर (14 पेटी) देसी शराब बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस सोमवार रात को आईटीआई चौराहे के पास मौजूद थी। इस दौरान स्टेशन की तरफ से चर्च के बराबर वाली रोड से आईटीआई चौराहे की तरफ एक ऑटो आता दिखा।
विज्ञापन

पुलिस ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रूका और भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करके ऑटो चालक समेत तीन लोग को पकड़ लिया।
पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम इटावा शहर के कटरा फतेह महमूद खां निवासी सत्यनारायण, कुशवाहा नगर महेरा फाटक निवासी विमल कुमार व प्रयागराज के कोराव टीकर गांव निवासी रामराज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ऑटो से 620 क्वार्टर (14 पेटी) देसी शराब बरामद हुई। पुलिस गिरफ्त में तीनों ने शराब तस्करी की बात कबूली। पुलिस ने कोर्ट में पेश करके तीनों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी नहीं दे सके इन सवालों के जवाब
1. पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास शराब कहां से आई।
2. तीनों आरोपी शराब को अब तक कहां पर रखे थे।
3. 620 क्वार्टर देसी शराब को कहां बेचने जा रहे थे।
4. किसने यह शराब मंगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed