{"_id":"6122509a8ebc3e05fe6ea860","slug":"etawah-news-three-arrested-for-missing-a-truck-laden-with-rice-etawah-news-knp647538149","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 बोरी चावल चोरी करने वाले तीन लोग 10 बोरी के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 बोरी चावल चोरी करने वाले तीन लोग 10 बोरी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
-ृएसपी सिटी कार्यालय के बाहर खड़े तीनों आरोपी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। 500 बोरी चावल लदा ट्रक गायब करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को शनिवार देर रात सिरौल गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इनके एक साथी की तलाश जारी है। पकड़े गए ट्रक से केवल 10 बोरी चावल ही बरामद हो सका। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जसवंतनगर के कैस्त गांव में दीपक गुप्ता की राईस मिल है। 11 जुलाई को दीपक ने भगवती लैक्टो वेजिटेरियन एक्सपोर्ट प्रा.लि. फिरोजपुर पंजाब के लिए 500 बोरी चावल ओम फ्रेट कैरियर कानपुर रोड इटावा ट्रांसपोर्ट के ट्रक संख्या (यूपी 94 टी 7776) से भेजा था। भाड़ा समेत माल की 11,87,963 रुपये कीमत थी।
ट्रक पंजाब नहीं पहुंचने पर दीपक ने 15 अगस्त को औरैया के थाना आशिक, बदनपुर गांव निवासी ट्रक चालक इरफान समेत चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
देर रात जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने सिरौल गांव के मोड़ के पास एक ट्रक खड़ा देखा। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक में बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने अपने नाम ट्रक चालक इरफान, औरैया के कोतवाली क्षेत्र कांशीराम कॉलोनी निवासी ट्रक मालिक प्रेमचंद्र व जिला रामपुर थाना टांडा, देवीपुरा निवासी मेहंदी हसन बताया।
चावल की बोरियां बेचकर की किस्त अदा
एसपी सिटी ने बताया कि ट्रक चालक इरफान अपने मालिक प्रेमचंद्र के कहने पर चावल लदा ट्रक रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के देवीपुरा के मेंहदी हसन के पास ले गया था। मेहंदी हसन के साथ मिलकर उसने पूरा माल बेच दिया था।
बची दस बोरियों कहीं बेचने की फिराक में थे। 490 बोरियों को बेचकर रुपये चार लोगों ने आपस में बांट लिए थे। प्रेमचंद्र को मिले रुपये से उसने ट्रक की किस्त अदा कर दी। तीनों के पास से रुपये नहीं बरामद हुए है।