{"_id":"610584798ebc3e8ba376c42a","slug":"etawah-news-thieves-took-the-car-from-in-front-of-the-police-station-etawah-news-knp6435383175","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकदिल थाने के सामने से कार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकदिल थाने के सामने से कार चोरी
विज्ञापन
फोटो संख्या 34- सीसीटीवी कैमरे मेँ कैद हुई चोर की तस्वीर
- फोटो : ETAWAH
इकदिल। चोरों ने शुक्रवार रात इकदिल थाना पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी। चोर रात साढ़े 12 बजे थाने के सामने खड़ी कार चोरी कर ले गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मालिक ने कार गायब देख चोरी की सूचना पुलिस को दी।
इकदिल थाने के सामने सुभाष चंद्र शाक्य उर्फ पप्पू का मकान है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इको कार (यूपी 75 एके 7748) कुछ दिन पहले खरीदी थी।
रोज की तरह शुक्रवार को कार घर के बाहर टीन शेड के नीचे खड़ी थी। रात 12 बजकर 25 मिनट पर सेंट्रो कार से आए चोरों ने मंदिर में लगा जलता हुआ बल्ब निकाल कर अपने साथी को पकड़ा दिया।
इसके बाद उसने कार के कवर को हटाकर कार का लॉक खोला। इस बीच कार सवार उसके साथी आसपास नजर रखे थे। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार चोरी करके बकेवर की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शनिवार सुबह सुभाष की पत्नी ने मंदिर का बल्ब बंद देखा तो वह घर के बाहर आई। कार का कवर नीचे पड़ा था और कार गायब थी।
उन्होंने जानकारी पति व बेटे शिवम को दी। सुभाष ने इकदिल थाने में कार चोरी की शिकायत की। थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।