फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,There will be a direct contest between SP-BJP in four blocks

चकरनगर, महेवा, बढ़़पुरा और भरथना में सपा भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
etawah news,There will be a direct contest between SP-BJP in four blocks
इटावा। बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ हो गया है कि जिले के चार ब्लाकों में प्रमुखी के लिए सपा-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। बसरेहर ब्लाक से भाजपा का प्रत्याशी न होने के चलते यहां सपा-प्रसपा के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सैफई क्षेत्राधिकारी, बसरेहर, चौबिया व अन्य थानों का पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन स्थल की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

राजनीति के जानकारों की मानें तो यहां सपा के राव सुनीत कुमार व प्रसपा के दिलीप कुमार उर्फ बबलू के बीच सीधा मुकाबला होगा। बसरेहर के निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें सपा से राव सुनीत कुमार, दिलीप कुमार उर्फ बबलू, शरद और दीपक कुमार ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुरा सीट पर सबकी निगाहें
उदी। बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख सीट भाजपा और सपा के लिए प्रतिष्ठापूर्ण है। यह भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया का गृह ब्लाक है। सपा ने छात्र नेता आनंद यादव टंटी को चुनाव मैदान में उतारकर भाजपा को सीधी चुनौती दी है।
बृहस्पतिवार को यहां तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत ने नामांकन भरा। उनके साथ सदर विधायक सरिता भदौरिया, विमल भदौरिया, विकास भदौरिया, दिनेश भदौरिया, चंदन पोरवाल आदि रहे।
करीब एक बजे सपा प्रत्याशी आनंद उर्फ टंटी यादव के साथ निशा यादव ने नामांकन किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसपी सिटी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही।
यहां एनएच 92 पर भारी वाहनों के यातायात पर रोक लगी रही। सुबह 10 बजे से रूट डायवर्जन के कारण मौरंग, गिट्टी के भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही। उदी मोड़ चौराहे से मध्यप्रदेश के बरही टोल प्लाजा तक लगा लंबा जाम लगा रहा।
भरथना में सपा-भाजपा में मुकाबला, चार नामांकन
इटावा। भरथना में भी मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। हालांकि यहां चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र दोहरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सपा प्रत्याशी विनोद दोहरे की अनुपस्थिति में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने बतौर प्रस्तावक नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किए। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा भीमसेन ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
महेवा में भी होगी जोर आजमाइश
इटावा। जिले के सबसे बड़े ब्लाक महेवा में भी मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। यहां सपा, भाजपा सहित कुल तीन नामांकन दाखिल हुए। भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक केके राज की पत्नी बबिता राज ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, प्रशांत राव चौबे, अन्नू यादव आदि मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र दोहरे की पत्नी पवित्रा दोहरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय लक्ष्मी पत्नी ओमनारायन ने भी नामांकन दाखिल किया है।

चकरनगर में सपा-भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर
इटावा। जिले के बीहड़ी ब्लाक चकरनगर में भी सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी। यहां सिर्फ दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। भाजपा से राधा देवी पत्नी राकेश यादव और सपा से सुशीला यादव पत्नी शिव किशोर यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed