फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,There was firing on the deputy jailer in Khunnas

खुन्नस में डिप्टी जेलर पर बदमाश ने की थी फायरिंग

Mon, 23 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
etawah news,There was firing on the deputy jailer in Khunnas
इटावा। डिप्टी जेलर सिब्ते हसन जाफरी पर खुन्नस में बदमाश शीलू पंडित ने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। यह बात पुलिस गिरफ्त में बदमाश ने कबूल की। उसने अपने तीन साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने शीलू पंडित के घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला था। सुबह उसे एआरटीओ के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में शीलू पंडित ने डिप्टी जेलर हमले की वजह खुन्नस बताया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर एसएसपी ने बताया कि इटावा जेल में बंद रहने के दौरान शीलू ने साथियों के साथ मिलकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी जेलर से उसकी हाथापाई हो गई थी। इसके बाद से शीलू व उसके साथियों के खिलाफ जेल में सख्ती बरती जाने लगी। तब से वह जेलर से खुन्नस रखने लगा था। जेल से बाहर निकलते ही डिप्टी जेलर पर हमला करने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी।

शातिर अपराधी है शीलू पंडित
एसएसपी ने बताया कि शीलू पंडित शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर दो हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मिनी गुंडा एक्ट, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह इस समय जेल से बाहर था। पुलिस मैनपुरी व प्रतापगढ़ समेत कई जगहों पर अन्य आरोपियों के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed