{"_id":"612d0f3c8ebc3ea75c65288c","slug":"etawah-news-theft-in-the-medical-store-200-meters-from-the-outpost-etawah-news-knp6491738112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से 200 मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से 200 मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर में चोरी
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के नया शहर चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर का शटर उठाकर अंदर घुसे चोरों ने कैश काउंटर में रखे हजारों रुपये पार कर दिए। वारदात से कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर छानबीन कर रही है।
मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरविया टोला निवासी अरुण वर्मा नेविल रोड पर टीएनवी फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी पर मेडिकल स्टोर बंद था। वह गजियाबाद में एसोसिएशन की बैठक में शामिल होने गए थे।
सोमवार तड़के करीब चार बजे मेडिकल स्टोर के सामने रहने वाले उनके परिचित व्यक्ति ने दुकान का शटर उठा देखकर उन्हें फोन से जानकारी दी। वह आननफानन अपनी दुकान पर पहुंचे। बताया कि कैश काउंटर में करीब 20 से 22 हजार रुपये रखे, रुपये गायब मिलेे।
विज्ञापन
चोर सिर्फ कटेफटे नोट व रेजगारी नहीं ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संचालक व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। घटनास्थल के पसा लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
दो दिन पहले भी एक मेडिकल स्टोर में हो चुकी वारदात
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमाकांत जैन ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते दो दिन पहले भी तकिया मोहल्ला स्थित मेन रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोर हजारों रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस रात को नियमित गश्त करें तो दुकानों में चोरी की वारदातें नहीं हो सकेंगी। घटनाओं को लेकर पीड़ितों ने एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर समस्या बताई।

नेविल रोड स्थित मेडिकल स्टोर का उठा हुआ शटर- फोटो : ETAWAH