{"_id":"614f52938ebc3e02606de204","slug":"etawah-news-the-sp-government-has-given-respect-to-the-teachers-dr-kamlesh-etawah-news-knp654419612","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ने ही शिक्षकों को दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ने ही शिक्षकों को दिया सम्मान
विज्ञापन
शिक्षक सभा सपा की बैठक में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष डा कमलेश यादव
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सपा सरकार में ही शिक्षकों का हित हुआ है। वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षामित्रों और विषय विशेषज्ञों का विनियमितीकरण सपा सरकार मे ही हुआ। यह बात शनिवार को सपा कार्यालय में हुई बैठक में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। उच्च शिक्षा में स्ववित्त पोषित शिक्षकों का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में बूथवार शिक्षकों की भूमिका संवाद से समाधान के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में मंथन किया गया।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने डॉ कमलेश को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष गौरव यादव ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अध्यक्षता और विनोद यादव ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. शरद यादव, राजेश यादव बाबूजी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष लीलावती राजपूत, देवेश कुमार, शिवमंगल सिंह, रत्नेश कुमार, अलोक यादव, सूरज शाक्य, अनिल कश्यप, सौरभ कुमार भी मौजूद रहे।