फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The murder of a young man by beating his head and face with a brick

ईंट से सिर व चेहरा कूंचकर की गई युवक की हत्या

Thu, 02 Sep 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The murder of a young man by beating his head and face with a brick
मृतक दीपू पाल की फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बीना गांव में बुधवार रात मोबाइल टावर में एक युवक की ईंट से चेहरा व सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल पर जांच की। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी जयवीर पाल का बेटा दीपू (20) अपने पिता के साथ दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। बहन पिंकी ने बताया कि भाई दीपू बुधवार रात बिना बताए घर से मोबाइल लेकर निकला था।
विज्ञापन

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। मोबाइल भी बंद बता रहा था। गुरुवार सुबह गांव के राम नरेश की लड़की थुलरई मार्ग पर स्थित वोडाफोन टावर के पास गई, तो उसने टावर के अंदर एक युवक का शव पड़ा देख सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान दीपू के रूप में हुई, तो उसके परिजनों को जानकारी दी गई। दीपू के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों के मुताबिक किसी ने सिर व चेहरे पर ईंटों से हमलाकर उसकी हत्या की है।
इधर घटना की सूचना पर चौबिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
डॉग स्क्वॉड ने भी छानबीन की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामू शंखवार ने बताया कि टावर पर आए दिन अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे पहले भी टावर के पास घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
सीओ सैफई साधुराम ने बताया कि युवक का शव खून से लथपथ टावर के अंदर पड़ा मिला है। उसके सिर व चेहरे पर विचित्र प्रकार की चोटें हैं। शव के पास से युवक की चप्पल व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर जांच की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों व परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
खून से सनी थी हरी घास
ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव जिस जगह पर पड़ा था, वहां पर काफी खून फैला हुआ था। साथ ही जमीन व हरी घास को देखकर ऐसा लग रहा था कि युवक पर जब ईंटों से प्रहार हुआ तब उसने अपनी जान बचाने का काफी प्रयास किया होगा। बचाव करने पर हत्यारों ने युवक को घेरकर मारा होगा। हालांकि यह जांच का विषय है।
क्रिकेट का शौकीन था युवक
दोस्तों ने बताया कि दीपू पाल क्रिकेट का काफी शौकीन था। उसने गांव व आसपास के जिलों में दोस्तों के साथ जाकर कई मैच जीते थे। वह क्रिकेटर बनना चाहता था। इसके लिए वह काफी मेहनत भी करता था। दीपू का यह सपना पूरा न हो सका।
अच्छा खिलाड़ी न बन पाने पर दी जान
चौबिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया युवक क्रिकेट का शौकीन था। वह खिलाड़ी न बन पाया, जिसके चलते उसने जमीन में मुंह मार कर आत्महत्या कर ली। दीपू ने मरने से पहले अपने पिता को फोन पर सूचना दी थी कि मैं खिलाड़ी नहीं बन सका। इसका मुझे अफसोस है। इसी कारण आत्महत्या कर रहा हूं। यही बात उसने रात को अपनी बहन पिंकी से भी फोन पर कही थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी
दीपू की हत्या हुई या उसने जमीन में मुंह मारकर आत्महत्या की। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकेगा। दीपू के पिता जयवीर दिल्ली से गांव आ गए हैं। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस जयवीर व उनकी बेटी पिंकी समेत अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ करेंगी।

बंद रहा बीना बाजार
ग्रामीणों के मुताबिक दीपू का स्वभाव काफी अच्छा व सरल था। उसकी मौत होने से गांव में गम का माहौल है। दुकानदारों ने गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। इससे दिन भर गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

घटना स्थल पर विलाप करती महिलाएं

घटना स्थल पर विलाप करती महिलाएं- फोटो : ETAWAH

टॉवर के अंदर छानबीन करते थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मी

टॉवर के अंदर छानबीन करते थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मी- फोटो : ETAWAH

युवक की मौत पर बाजार रहा बंद

युवक की मौत पर बाजार रहा बंद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed