फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The members surrounded the Kotwali

महिला सभासद व उनके पति पूर्व सभासद समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The members surrounded the Kotwali
इटावा। सभासद प्रेमलता व उसके पति पूर्व सभासद दिलीप दुबे बुधवार रात से कोतवाली पुलिस की हिरासत में हैं। इसे लेकर गुरुवार शाम नगर पालिका के सभासद पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद की अगुवाई में कोतवाली का घेराव करने पहुंचे। उधर, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला सभासद, पति समेत तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घेराव कर रहे सभासदों ने मामले में प्रेमलता व पति को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए सीओ राकेश वशिष्ठ से निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान प्रसपा नेता पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, आलोक दीक्षित, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सपा नेता संटू गुप्ता, भाजपा से बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, सभासद शरद वाजपेयी इदरीश अंसारी समेत सभासद समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मी के भाई संजय ने सभासद प्रेमलता दुबे, पति दिलीप दुबे व भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय का कहना है कि बहन काम करके रुपये घर में न रखकर सभासद को रखने के लिए दे देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच से उनके पास काम कर रही थी। सभासद के पास बहन के पांच लाख दस हजार रुपये जमा हो गए थे। रुपये न देना पड़ा इसलिए आरोपियों ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

आत्महत्या दिखाने के लिए बहन का शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। सीओ राकेश वशिष्ठ ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभासद, उनके पति पूर्व सभासद, बच्चों के शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed