फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The damage to the ozone layer due to increasing pollution

बढ़ते प्रदूषण से ओजोन परत को पहुंच रही क्षति

Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The damage to the ozone layer due to increasing pollution
फोटो संख्या 07- सामाजिक वानिकी प्रभाग बढ़पुरा में जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते संजीव चौहान - फोटो : ETAWAH
इटावा। विश्व ओजोन दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभाग रेंज चकरनगर, बढ़पुरा और सोसायटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (स्कान) के तत्वाधान में रेंज परिसरों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्कॉन महासचिव पर्यावरणविद डा.राजीव चौहान ने बताया कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाती हैं । बढ़ते प्रदूषण से इस परत को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक शोध से ज्ञात हुआ है कि लॉकडाउन के चलते वैश्विक प्रदूषण में दो प्रतिशत की कमी आयी है। जो पर्यावरण बेहतरी के लिए शुभ संकेत है।
चकरनगर वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार सिंह ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे जलवायु परिवर्तन में ग्रीन हाउस गैसों कार्बन डाई ऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड, हैलो कार्बन (क्लोरोफ्लोरो कार्बन, हाइड्रोफ्लोरो कार्बन, कॉर्बन टेट्राक्लोराइड) की भूमिका है। वायुमंडल में इनकी वृद्धि से पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी बढ़पुरा अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहला ओजोन दिवस 16 सितंबर 1995 को मनाया गया था। इस दौरान स्कॉन सचिव संजीव चौहान, वन दरोगा सूर्यकांत शुक्ला, ताबिश अहमद, डिप्टी सिंह, सरमोहन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे वन विभाग एवं संस्था स्कॉन के अधिकारी व पदाधिकारी संदीप यादव, अनिल चौहान, रविंद्र मिश्रा, अमरेश कुमार, अवधेश यादव, दिनेश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed