{"_id":"6259b4e21dcee71f5309da7f","slug":"etawah-news-the-accused-of-robbery-surrendered-in-auraiya-etawah-news-knp691411252","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी ने औरैया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के आरोपी ने औरैया न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
इटावा। लूट के आरोपी ने औरैया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वह औरैया कोर्ट में एक पुराने मुकदमे में हाजिर हो गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते दो दिन पूर्व ग्राम सिहुआ-रौरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम कलंदरा निवासी आढ़ती प्रेमपाल यादव का दो लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से लुटेरे की पहचान औरेया के अछल्दा थाना निवासी जितेंद्र के रूप में की थी। पुलिस की उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने बताया कि जितेंद्र ने औरैया में दर्ज एक पुराने में न्यायालय में समर्पण कर दिया है। उसका एक मकान भरथना थाना क्षेत्र में भी है।