फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Teachers will agitate against the policies of the government

सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन पर उतरे शिक्षक

Fri, 10 Sep 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Teachers will agitate against the policies of the government
फोटो संख्या 05- प्राथमिक शिक्षक संघ महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत करते जिला अध्यक्ष विनो - फोटो : ETAWAH
इटावा। बेसिक शिक्षकों की 21 सूत्री मांगों के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ 14 सितंबर को सभी बीआरसी पर धरना देगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरने को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने जिला कार्यसमिति की शुक्रवार को बैठक की। जिसमें सभी ब्लाकों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, रसोइयों एवं पेंशनर्स अपनी मांगों को न माने जाने से निराश हैं। अब अपनी मांगों को स्वीकार कराने के लिए आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन और सवा लाख विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिए है। शिक्षमित्रों को शिक्षक के पद से हटाकर शिक्षामित्र बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदेशकों का मानदेय 17000 रुपये से घटाकर 7000 रुपये कर दिया। विद्यालय में विशेष शिक्षक एवं रसोइया आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कोषाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही है।
अब हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में उपेंद्र त्रिपाठी, उपेंद्र वर्मा, राजदा खातून ने 14 सितंबर के धरने को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे। जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से जौली शाक्य को महिला मोर्चा का जिला संयोजक एवं मंजू भदौरिया को सह संयोजक नामित किया गया।

बैठक में मुकेश यादव, कौशल किशोर तिवारी, आफताब हुसैन, गोविंद सिंह चौहान, जितेंद्र यादव, विपिन मिश्रा, पवन यादव, प्रद्युम्न यादव, रविंद्र यादव, शरद प्रभात आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed