{"_id":"613b889a8ebc3e1dd0651aa5","slug":"etawah-news-stealing-away-from-the-police-etawah-news-knp651378922","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी सचिव के घर में चोरी करने वाले पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी सचिव के घर में चोरी करने वाले पुलिस पकड़ से दूर
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास पूर्व राज्यसभा सांसद के निजी सचिव के घर में तोड़फोड़ व लाखों रुपये की चोरी करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस बस रिपोर्ट दर्ज कर जांच की बात कहकर सचिव को टरका रही है।
आईटीआई चौराहे के पास रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निजी सचिव राहुल कुदेसिया के मकान में घुसकर चोरों ने तोड़फोड़ की और घर में रखी एलईडी, दस हजार रुपये नगद व जेवर समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
पड़ोसी की सूचना पर वह गाजियाबाद से मां व पिता के साथ इटावा पहुंचे और मामलेे की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन अभी तक चोरों का पता लगा पाने में फेल साबित रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।