{"_id":"6106d2a68ebc3e8430651335","slug":"etawah-news-special-campaign-25-thousand-people-will-be-vaccinated-etawah-news-knp6437278150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान कल: 25 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान कल: 25 हजार लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य
विज्ञापन
इटावा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से जनपद वासियों को बचाने के 3 अगस्त को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें 175 केंद्रों पर 25 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने कहा है जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वह टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं।
जिले में अब तक 3 लाख 61 हजार 164 लोग टीका लगवा चुके हैं। इनमें 18293 हेल्थ केयर वर्कर, 10824 फ्रंट लाइन वर्कर के अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणी में 203248, 18 से 44 साल के 128799 लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता अपनेे क्षेत्रों में लोगों को प्रोत्साहित करेंगी।
गर्भवती व धात्री महिलाएं कराएं टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया धात्री महिलाएं व गर्भवती चिकित्सकीय परामर्श के साथ टीकाकरण करा सकती हैं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और टीकाकरण गर्भवती को संक्रमण से बचाव करता है। दूसरी दवाओं की तरह वैक्सीन के साइट इफेक्ट हो सकते हैं, जिसका बहुत ही हल्का प्रभाव होता है। गर्भवती को टीकाकरण के बाद भी सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कोविड के अनुसार व्यवहार है, जिनमें नियमित रूप से मास्क लगाना, हाथों को धोना और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
सीएचसी/ शहर लक्ष्य
उदी 2450
बसरेहर 2450
भरथना 3000
राजपुर(चकरनगर) 1700
जसवंतनगर 3000
महेवा 3000
सरसईनावर 1700
सैफई मेडिकल कॉलेज 1700
इटावा शहर 6000