फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Soil filling started on the sides of DFC railway track

रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का भराव होने से मिली राहत

Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Soil filling started on the sides of DFC railway track
रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढों में भरी गई गिट्टी - फोटो : ETAWAH
इटावा। विशेष माल भाड़ा परियोजना के ट्रैक पर ग्राम पंचायत अहलादपुर के सामने हुए मिट्टी के कटान की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद रेलवे ट्रैक पर आधा दर्जन से अधिक लेबर लगाकर मिट्टी के भराव का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बरसात होने के कारण रेलवे ट्रैक किनारे जगह-जगह गड्ढे होने के कारण गांव के लोग दहशत में आ गए थे। ग्रामीणों ने बताया यहां तो रेलवे लाइन के बिल्कुल नजदीक गांव पड़ता है।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे जानवरों को चराने के लिए ट्रैक के इर्द गिर्द चले जाते हैं। ट्रैक पर मिट्टी का भराव होने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा। बसरेहर क्षेत्र में इटावा बरेली हाईवे गड्ढों में बदल गया है। इटावा शहर से लेकर बसरेहर, चौबिया, बरालोकपुर तक सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। आए दिन राहगीर इन गड्ढों में फंसकर जख्मी हो रहे थे।
ऐसे में ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने खुद ही गड्ढे भरने का बीड़ा उठाया। शनिवार को दुकानदार खुद ही चंदा जुटाकर श्रमदान कर बसरेहर ब्लाक के मोहब्बत गांव के सामने गड्ढा मुक्त करने के काम में जुट गए।

अमर उजाला ने जब इस खबर को प्रकाशित किया, तो प्रशासन की नींद टूटी। रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासन ने गिट्टी डाल कर मशीन से जगह-जगह गड्ढा प्लेन करने का काम शुरू कर दिया। दुकानदार बलवीर राजपूत, अंकित राजपूत, चंदन पोरवाल इस्लाम खान सहित तमाम दुकानदार खुश नजर आए।

बसरेहर में जेसीबी के द्वारा रोड पर गड्ढे में भरी गई गिट्टी

बसरेहर में जेसीबी के द्वारा रोड पर गड्ढे में भरी गई गिट्टी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed