{"_id":"614cb6a58ebc3e2bdd0d837f","slug":"etawah-news-soil-erosion-on-dfc-track-villagers-in-panic-etawah-news-knp6539901200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर मिट्टी का कटान, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर-हावड़ा रेल मार्ग पर मिट्टी का कटान, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिट्टी कटान होने से हुआ गहरा गड्ढा
- फोटो : ETAWAH
इटावा। विशेष मालभाड़ा परियोजना के ट्रैक पर बसरेहर ब्लाक के अहलदापुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी की कटान हो गई है। यह देख कर ग्रामीण दहशत में है कि कहीं कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर जैतिया गांव के पास रविवार को मालगाड़ी पलटने जैसा हादसा न हो जाए। मामले में जीएमडी कार्यालय के ईडी का कहना है कि ट्रैक की जांच कराकर उसकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
अहलादपुर गांव के सामने डीएफसी की लाइन गुजरी है। यहां रेलवे ट्रैक किनारे मिट्टी की कटान हो गई है। गांव भगवान सिंह, अनिल दुबे, सुशील यादव, रामबरन सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।
न ही रेलवे की टीम पेट्रोलिंग ही करती है। इसलिए विभाग के अधिकारियों को ट्रैक पर मिट्टी कटने की जानकारी नहीं की। ट्रैक की मिट्टी कटने की वजह से यहां भी जैतिया गांव जैसा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
इसलिए वह लोग मवेशियों को चराने के लिए ट्रैक के आसपास नहीं आ रहे हैं। अहलादपुर गांव के सामने रेलवे लाइन के दोनों तरफ करीब 200-200 मीटर एरिया में मिट्टी कटने से बड़े-बड़े व गहरे गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों से ट्रैक की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। जीएमडी कार्यालय दिल्ली के ईडी अजय कुमार ने फोन पर बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं आया है।
मीडिया से ट्रैक के दोनों तरफ मिट्टी का कटान होने की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराने के साथ ही रेलवे ट्रैक सही कराया जाएगा।