{"_id":"614e0a518ebc3e090418e115","slug":"etawah-news-so-far-three-people-have-died-of-fever-in-kheda-elderly-etawah-news-knp654221375","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा बुजुर्ग में बुखार से अब तक तीन लोग तोड़ चुके हैं दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा बुजुर्ग में बुखार से अब तक तीन लोग तोड़ चुके हैं दम
विज्ञापन
ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में स्कूल के अंदर भरा पानी
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। ग्राम खेड़ा बुजुर्ग की गलियों में जलभराव होने की वजह से लोग डेंगू व मलेरिया के बुखार से ग्रसित हैं। बुखार की वजह से गांव के तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
प्रधानाध्यापक हरिमोहन राजपूत के अनुसार अर्जुन सिंह राजपूत का 26 वर्षीय पुत्र उदयवीर व नातिन की मृत्यु होने के अलावा 65 वर्षीय नाथूराम की मृत्यु हो चुकी है। डेंगू बुखार के चलते इस समय लगभग एक सैकड़ा लोग बीमार हैं। ज्यादातर लोगों की प्लेट्लेट्स कम बताई गई।
बताया कि बीमार लोगों में सुरेशचंद्र झा का पूरा परिवार जिसमें उनका बेटा विकास, बेटी दिव्या के अलावा कुलदीप, रजनी, शानू, अरविंद पुत्र रामदुलारे, सुनीता, महावीर, रीता, कर्मराज, मंजेश कल्याण देवी उपदेश कुमार जबर सिंह, सौरभ उपदेश कुमार, महेश चंद्र, अजय पुत्र नहार सिंह, मनीश मिस्त्री, अंकुश, अमरती, अजय, प्रमोद, शांती देवी, आदेश कुमार, गंगाराम, रूबी, पिंकी, वंदना, राखी, योगेश, रामा देवी तथा स्कूल की रसोइया ज्ञान देवी, मानवी, अंकित, सत्य प्रकाश, पुष्पेंद्र आदि कई बच्चों को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राजकमल यादव ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य कैंप लगाकर दवाइयां वितरित की जाएं। साथ ही ब्लड टेस्ट किया जाए।
दूसरी ओर खेड़ा धौलपुर गांव में वायरल बुखार ने तेजी पकड़ने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। गुरुवार की रात बुखार पीड़ित दस वर्षीय बालिका स्वाति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।
वहीं अर्जुन सिंह की 5 वर्षीया पुत्री दिव्यांशी का इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। उदय सिंह की 14 वर्षीय पुत्री प्रिया बघेल दस दिन से बीमार पड़ी है।
राजेश का 19 वर्षीय पुत्र व संजीव की सात वर्षीय पुत्री भूमि को भी कई दिन से बुखार आ रहा है, उसका आगरा से इलाज चल रहा है। सुघर सिंह के 32 वर्षीय बेटे शिवचरन का निजी चिकित्सक के यहां से दवा चल रही है।
दीवान सिंह के बच्चे 10 वर्षीय आदित्य, 6 वर्षीय भाव्या, 3 वर्षीय प्रार्थना का इलाज इटावा में निजी चिकित्सालय में चल रहा है। दिनेश की 17 वर्षीय पुत्री रचना की हालत दो दिन से खराब है।
खेड़ा धौलपुर निवासी विद्याराम बघेल समेत उनके परिवार के सभी छह सदस्य बीमार हैं। इनमें उनकी 50 वर्षीय पत्नी सुनीता, 21 वर्षीय बेटी खुशबू, 17 वर्षीय बेटी कविता, 12 वर्षीय बेटा हर्षित व 11 वर्षीय बेटा शिवम कुल मिलाकर परिवार के सभी छह सदस्य वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
सभी मरीजों में प्लेटलेट्स का गिरना बताया जा रहा है और ग्रामीण डेंगू के लक्षण बता रहे हैं। ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह उर्फ भूरे ने सीएमओ गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है।

प्रिया- फोटो : ETAWAH

ोव्यिंशी- फोटो : ETAWAH

स्वाति- फोटो : ETAWAH