{"_id":"61213a458ebc3e79c749e934","slug":"etawah-news-sir-get-our-land-released-have-applied-many-times-etawah-news-knp6474707132","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब हमारी जमीन छुड़वा दो, कई बार दे चुके हैं अर्जीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब हमारी जमीन छुड़वा दो, कई बार दे चुके हैं अर्जीं
विज्ञापन
शिकायत के बाद सरकारी हैंड पंप से सबमर्सिबल पंप को हटाते कर्मचारी।
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। साहब हमारी जमीन छुड़वा दो दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उसकी कोई सुनवाई अभी तक नहीं हुई है। कई बार अर्जी दे चुके हैं। यह बात शनिवार को जसवंतनगर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अर्जी लेकर पहुंचे खेड़ा बुजुर्ग निवासी जयपाल सिंह ने एडीएम जय प्रकाश से कही।
एडीएम ने फरियाद सुनने के बाद जांच कराकर जमीन मुक्त कराने का भरोसा जयपाल को दिया। इसके बाद उसकी अर्जी पुलिस और राजस्व विभाग को जांच के लिए सौंप दी। यहां कुल 52 शिकायतें आई, लेकिन मौके पर निस्तारण केवल दो का ही हो सका। बाकी संबंधित विभागों को जांच व कार्रवाई के लिए सौंप दी गईं।
इसी गांव के सुरेश चंद गुप्ता शिकायती पत्र लेकर तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने शिकायतें सुन रहे एडीएम से कहा कि साहब छह बार से ज्यादा तहसील दिवसों में अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं कि मोहल्ला अहीर टोला स्थित भोले गेस्ट हाउस को दबंगों ने जबरदस्ती घेर रखा है।
विज्ञापन
वह नगर पालिका परिषद के कार्य क्षेत्र में आता है। उसे कब्जा मुक्त कराया जाए। एडीएम ने सुरेंद्र चंद्र जल्द मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
हल्की बूंदाबांदी के बीच 52 लोग अपने-अपने शिकायती पत्र लेकर अफसरों को समस्या बताने के लिए पहुंचे। इनमें आलमपुर नरिया के श्याम सिंह ने शिकायत की कि उनके गांव में सरकारी हैंडपंप में एक व्यक्ति ने सबमर्सिबल पंप लगाकर कब्जा कर रखा है।
वह किसी अन्य को पानी नहीं लेने देता है। इस पर विकास विभाग से जुड़े अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हैंडपंप से सबमर्सिबल पंप को निकालवा कर हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराया।
कस्बा में अहीर टोला के कुशल पाल सिंह ने मोहल्ले के तालाब का सीमांकन कराने के लिए पत्र दिया। रामबाबू ने अवैध कब्जा हटवाने, सुघर सिंह नगला केसों ने आवास व प्लाट पर से अवैध कब्जा हटवाने, शिवम गुप्ता निवासी लोहा मंडी ने अतिक्रमण हटवाए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
तमेरा की मड़ैया के मोहित कुमार ने रेलवे के अंडरपास में पानी भर जाने की शिकायत की। साथ ही पानी निकासी कराने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
इसी प्रकार छिमारा मार्ग के संजय कुमार आदि ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को शिफ्ट कराए जाने की मांग की। ग्राम अधिया पुरा एवं नगला रामसुंदर की दो व्यक्तियों की खतौनी संबंधित शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया।
इस दौरान एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी ,थाना बलराई व वैदपुरा के थानाध्यक्ष भी तहसील दिवस में उपस्थित रहे। तहसील दिवस के दौरान सर्वाधिक शिकायतें अवैध कब्जा हटवाने तथा राजस्व से संबंधित रही।
ताखा समाधान दिवस में एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां छह शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण हो पाया। राजस्व विभाग की तीन, चकबंदी, विकास विद्युत विभाग की एक-एक शिकायत आई। राजस्व विभाग की दो समस्याओं का निस्तारण हो सका।

जसवंत नगर के तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में समस्या सुनते एडीएम- फोटो : ETAWAH